Maharashtra SSC Result 2026 Date : Date, Time और Result की पूरी जानकारी – 10वीं का रिजल्ट 8 मई को घोषित हुआ था!

Last Updated on: September 20, 2026

IMPORTANT UPDATE
📢

SSC 2027 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सूचना

2026 की SSC परीक्षा में एक या अधिक विषयों में असफल छात्रों के लिए February–March 2027 SSC Examination में आवेदन का अवसर।

🗓️ आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
📄 SSC 2027 Official Notice पढ़ें →

आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों के लिए अपने विद्यालय तथा महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Maharashtra SSC Result 2026 Date की आधिकारिक घोषणा हो गई थी! १०वीं का रिजल्ट ८ मई को दोपहर 11.30 बजे घोषित हुआ था। अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स और री-चेकिंग की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Maharashtra SSC Result 2026 Date : Date, Time और Result की पूरी जानकारी – 10वीं का रिजल्ट 8 मई को घोषित हुआ था!

Maharashtra SSC Result 2026 Date

महाराष्ट्र बोर्ड के सचिव डॉ. दिपक माळी द्वारा जारी की गई Official Circular के अनुसार, Class 10th SSC March 2026 Result शुक्रवार, ८ मई २०२६ को दोपहर 11.30 बजे ऑनलाइन घोषित किया गया था। यह Result पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण इन नौ विभागीय मंडलों के लिए एक साथ जारी हुआ था।

नागपूर बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (पत्र क्र.रा. मं./परीक्षा-२/ १९२५) के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होगा:

Maharashtra SSC Result 2026 Date8th May 2026
Online SSC Result Time1.00 PM
Official Websitemahahsscboard.in

sscresult.mkcl.org

results.digilocker.gov.in

Official Notice Download

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स (Official Links)

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी मुख्य वेबसाइट क्रैश हो जाती है। इसलिए बोर्ड ने इन 6 वेबसाइट्स की सूची दी है, जहाँ आप अपना स्कोर देख सकते हैं:

  1. mahahsscboard.in
  2. sscresult.mkcl.org
  3. results.digilocker.gov.in
  4. targetpublications.org
  5. results.navneet.com
  6. tv9marathi.com

Students Digilocker App के माध्यम से भी अपनी Digital Marksheet सुरक्षित रख सकते हैं।

SSC Result 2026 कैसे चेक किया गया था? (Step-by-Step Guide)

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत सरल है:

  1. ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. ‘SSC Examination Result March 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Roll Number (Seat No.) दर्ज करें।
  4. अपनी माता का नाम (Mother’s Name) लिखें।
  5. ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका विषयवार परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसकी प्रिंटआउट (Print Out) लेना न भूलें।

गुणपडताळणी, उत्तरपत्रिका छायाप्रति और पुनर्मूल्यांकन (Key Dates)

बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं:

  • आवेदन की अवधि: गुणपडताळणी (Verification) और फोटोकॉपी के लिए शनिवार, ९ मई २०२६ से शनिवार, २३ मई २०२६ तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।
  • आवेदन शुल्क: आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान Debit Card/Credit Card/UPI या Net Banking के जरिए करना था।
  • पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का नियम: अगर आप अपना पेपर दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, तो पहले उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी (Photocopy) लेना अनिवार्य है। फोटोकॉपी मिलने के ५ कार्यदिवसों के भीतर आपको पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना था।

श्रेणी सुधार योजना (Class Improvement Scheme – CIS)

जो छात्र पास तो हो गए हैं लेकिन अपने प्रतिशत (Percentage) से खुश नहीं हैं, बोर्ड उन्हें अपनी श्रेणी सुधारने के लिए ३ अवसर प्रदान करता है:

  1. जून-जुलाई २०२६ (पुरवणी परीक्षा)
  2. February–March 2027 SSC examination
  3. जून-जुलाई २०२७

February–March 2027 SSC examination – असफल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

जो छात्र 2026 की SSC परीक्षा में एक या अधिक विषयों में असफल (Fail) हुए हैं, वे आगामी February–March 2027 SSC examination के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ द्वारा जारी की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। विद्यार्थियों को आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी के लिए अपने विद्यालय तथा महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश जरूर देखने चाहिए।

Career After 10th – १०वीं के बाद करियर के विकल्प

रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है—आगे क्या?

  • Science/Commerce/Arts: अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज का चुनाव करें।
  • ITI और डिप्लोमा: अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो तकनीकी कोर्सेस एक अच्छा विकल्प हैं।
  • ११वीं एडमिशन (FYJC): महाराष्ट्र में ११वीं के एडमिशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

स्कूल क्लर्क की विशेष सलाह (Expert Advice)

मैं खुद नवजीवन विद्यालय एवं ज्युनियर सायन्स कॉलेज में क्लर्क हूँ और आपके लिए ये बातें बहुत ज़रूरी हैं:

  • ओरिजिनल मार्कशीट: आपकी मूल मार्कशीट ऑनलाइन रिजल्ट के कुछ दिनों बाद स्कूल में आएगी, तब तक ऑनलाइन कॉपी संभाल कर रखें।
  • कागजात तैयार रखें: ११वीं एडमिशन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), और निवास प्रमाण पत्र (Domicile) अभी से तैयार कर लें।
  • हिम्मत न हारें: अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न हो, तो दुखी न हों। असफलता सिर्फ एक पड़ाव है, अंत नहीं।

निष्कर्ष (Conclusion):

Maharashtra SSC Result 2026 Date आपके जीवन का एक अहम पड़ाव था, लेकिन यह आपके भविष्य का अंतिम फैसला नहीं है। अगर नंबर कम भी आते हैं, तो निराश न हों, क्योंकि आज के समय में Skills की वैल्यू Degree से भी अधिक है। Live Updates के लिए CareerWale.com को फॉलो करते रहें।

यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे oficial@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप Kaun Hai Ashu C P यहा से जान सकते है।

अगर आप 10th मे है और आपको 10th के बाद क्या करे यह समझ नहीं आ रहा है तो आप हमारा पिछला Article 10th Ke Baad Kya Kare 👈इस लिंक मे जाकर जरुर पढे।

सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ताजा अपडेट्स, एडमिशन गाइडेंस और शिक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए CareerWale.com को सब्सक्राइब करें और हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Leave a Comment