How to crack tet exam 2026: पहली बार में टीईटी परीक्षा पास करने का अचूक तरीका

How to crack tet exam 2026? जानें टीईटी परीक्षा 2026 को पहली ही कोशिश में पास करने के लिए Exam Pattern, Syllabus, और Easiest And Most Accurate Study Plan की पूरी डिटेल।

Contents hide

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को पास करना सबसे पहला और अनिवार्य कदम है । साल 2026 में होने वाली TET परीक्षा को पहली ही कोशिश में अच्छे अंकों से पास करने के लिए सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और लगातार अभ्यास की आवश्यकता होती है।

इस How to crack tet exam 2026 लेख में हम आपको TET परीक्षा का पूरा मतलब, उसकी योग्यता, परीक्षा का प्रारूप और इसे क्रैक करने का पूरा स्टडी प्लान आसान भाषा में बताएंगे ।

TET Exam 2026: At a Glance (एक नज़र में)

परीक्षा का नामशिक्षक पात्रता परीक्षा (TET – Teacher Eligibility Test) DOCX
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय (महाराष्ट्र)
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs Type Que.)
कुल प्रश्न और अंक150 प्रश्न, 150 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंगजी नहीं (No Negative Marking)
आधिकारिक वेबसाइटmahatet.in

Smart Tip: TET Exam की तैयारी को और भी आसान और आधुनिक बनाने के लिए आप हमारे CareerWale AI Smart Study Tool की मदद ले सकते हैं। मात्र ₹49 के लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन में यह AI Tool आपको कठिन से कठिन Topics को सेकंडों में समझाने और आपके खुद के Personal Notes तैयार करने में मदद करेगा।

TET Exam 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तारीखें)

Event)Important Dates
Admit Card जारी होने की तिथि16 June से 21 June 2026
Exam Date21 June 2026
पेपर-I का समयसुबह 10.30 AM – 1.00 PM
पेपर-II का समयदोपहर 2.30 PM – 5.00 PM
Answer KeyExpected Early July
Result DateExpected in July 2026

What is TET Exam?TET exam का मतलब क्या है?

TET का पूरा नाम Teacher Eligibility Test (शिक्षक पात्रता परीक्षा) है। Government Schools में (पहली से आठवीं Class तक) Teacher की नौकरी पाने के लिए यह एक Important Eligibility Test होती है। Education Field की Quality सुधारने के लिए यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

TET परीक्षा के प्रकार और योग्यता (Eligibility)

TET परीक्षा मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित होती है, जिसे Students अपनी योग्यता के अनुसार दे सकते हैं:

परीक्षा का प्रकारकिस कक्षा के लिए?शैक्षणिक योग्यता Eligibility
    Paper 1कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए12वीं पास D.El.Ed / D.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण  
  Paper 2कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिएB.Ed / D.El.Ed या शिक्षक प्रशिक्षण  

नोट: यदि कोई उम्मीदवार दोनों स्तरों (कक्षा 1 से 8 तक) को पढ़ाने की इच्छा रखता है, तो वह दोनों पेपर (Paper 1 और Paper 2) दे सकता है ।

Exam Pattern – TET परीक्षा का स्वरूप और मुख्य विषय

TET परीक्षा पूरी तरह से MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्नों) पर आधारित होती है । इस परीक्षा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई Negative Marking नहीं होती है

Total Questions – 150

Total Marks – 150 (मतलब 1 प्रश्न के लिए 1 गुण)

Time – 2 Hours 30 Minutes (मतलब आपको 1 Minute मे एक सवाल हल करना पड़ेगा)

Main Subjects – परीक्षा के मुख्य विषय

TET परीक्षा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • Child Development & Pedagogy (Que. No. 1 To 30)
  • Mathematics Or Environmental Studies / Social Science (Que. No. 31 To 90)
  • Language I (Que. No. 91 To 120)
  • Language II (Que. No. 121 To 150)

How To Crack Tet Exam 2026

TET Exam 2026 को पहली कोशिश में पास करने के लिए Correct Strategy, नियमित पढ़ाई और लगातार प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। अगर आप स्मार्ट तरीके से तैयारी करेंगे, तो अच्छे अंक आसानी से ला सकते हैं

1. Syllabus और Exam Pattern को अच्छी तरह से समझें

TET Exam की तैयारी शुरू करने से पहले पूरे Syllabus और Exam Pattern को अच्छी तरह और पूरी बारीकी के साथ समझ लें । इससे आपको पता चल जाएगा कि कौन-से Subjects है जो परीक्षा के दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा Important हैं और आपको किन Subjects पर आपको सबसे ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है ।

2. रोज़ का एक स्टडी प्लान (Daily Study Plan) बनाएं

लगातार और नियमित पढ़ाई करना ही सफलता की असली कुंजी है । आपको हर दिन का एक निश्चित Time Table बनाना चाहिए । एक आदर्श Daily Study Plan कुछ इस प्रकार हो सकता है:

  • 2 घंटे: अपने मुख्य विषय के लिए (जैसे गणित, विज्ञान या फिर सामाजिक विज्ञान)
  • 1 घंटा: Child Development & Pedagogy के लिए
  • 1 घंटा: Language 1 और उसके व्याकरण की तैयारी के लिए
  • 1 घंटा: Language 2 और उसके व्याकरण की तैयारी के लिए 
  • 1 घंटा: Mock Test और पढ़े हुए विषयों के Revision के लिए

3. NCERT की किताबों से मजबूत आधार तैयार करें

TET परीक्षा में ज्यादातर बेसिक और मुख्य प्रश्न NCERT के स्तर के ही पूछे जाते हैं । इसलिए Class 1st से Class 8th की NCERT की किताबों का गहराई से पढ़ाई करें । विशेष रूप से Mathematics, Science, Social Science और Environmental Studies (EVS) के लिए NCERT की किताबों को ही अपना मुख्य आधार बनाएं

4. Child Development & Pedagogy पर विशेष ध्यान दें

यह भाग परीक्षा में काफी महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा अंक दिलाने वाला होता है । इसके लिए बच्चों के Learning Process, Psychology और Teaching Methods को अच्छी तरह समझें ।

Smart Tip: TET Exam की तैयारी को और भी आसान और आधुनिक बनाने के लिए आप हमारे CareerWale AI Smart Study Tool की मदद ले सकते हैं। मात्र ₹49 के लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन में यह AI Tool आपको कठिन से कठिन Topics को सेकंडों में समझाने और आपके खुद के Personal Notes तैयार करने में मदद करेगा।

5. Previous Year Question Paper और Mock Test हल करें

  • Previous Year Question Paper हल करें: Previous Year Question Paper को हल करने से आपको परीक्षा के Actual Level और प्रश्नों के प्रकार का सटीक अंदाजा मिलता है । इससे आप की कोण कौनसी कमजोरिया है यह आपको समझ या जाएगा और फिर आप उन्हे सुधार सकते हो। 
  • Mock Test हल करें: रोजाना Timer लगाकर Mock Test हल करने की आदत डालें । इससे परीक्षा हॉल में आपके प्रश्न हल करने की Speed और सटीकता बढ़ेगी । जिससे आप 1 Minute मे एक सवाल हल कर पाए।

TET Paper 1 Previous Year Question Paper (Class 6 to 8)

Yearडाउनलोड लिंक (Download Link)
2013Download PDF
2014Download PDF
2016Download PDF
2017Download PDF
2019Download PDF
2021Download PDF
2024Download PDF
2025Download PDF

TET Paper 2 Previous Year Question Paper (Class 6 to 8)

Yearडाउनलोड लिंक (Download Link)
2013Download PDF
2016Download PDF
2017Download PDF
2018Download PDF
2021Download PDF

6. भाषा विषय और नियमित रिवीजन

  • भाषा की तैयारी: Hindi, English या अपनी चुनी हुई अन्य भाषा में Grammar, vocabulary और Comprehension पर विशेष ध्यान दें और लिखने-पढ़ने का अभ्यास करें ।
  • छोटे नोट्स बनाएं: पढ़ाई के दौरान Important Points के Short Notes बनाएं । यह परीक्षा के अंतिम दिनों में आपको बहुत ही तेजी से और प्रभावी तरीके से Revision करने में मदद करेंगे ।

Important Tips for TET Aspirants महत्वपूर्ण सुझाव

  • Choose Reliable Study Materials: Market से बहुत सारी Books इकट्ठा करने के बजाय कुछ चुनिंदा और अच्छी किताबों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें।
  • Update रहें: परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई Notification, Dates या बदलावों की जानकारी के लिए हमेशा Official Website पर नजर रखें ।
  • Focus and Health: पढ़ाई करते समय अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही रखें । इसके साथ ही, पर्याप्त नींद लें, अच्छा भोजन करें और सकारात्मक सोच के साथ अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें ।

Conclusion

दोस्तों, इस लेख में हमने TET Exam से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को बहुत ही सरल भाषा में समझा है। अंत में, मैं यही कहना चाहूँगा कि How to crack tet exam 2026 का असली सीक्रेट केवल और केवल आपकी Consistency और सही दिशा में की गई मेहनत है। अगर आप आज से ही एक सही Time Table बनाकर और Authentic study material के साथ तैयारी शुरू करते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। खुद पर भरोसा रखें, फोकस बनाए रखें और अपने शिक्षक बनने के सपने को सच करें। All The Best!

आपको हमारा How to crack tet exam 2026 यह लेख कैसा लगा, हमें Comment करके ज़रूर बताएँ। यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है, तो आप हमारे official@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या फिर हमारे (यहा क्लिक करे) इस Official Instagram अकाउंट से भी संपर्क कर सकते हैं।

FAQ,s

Q1. महाराष्ट्र TET परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

Ans: Official Notification के अनुसार, महाराष्ट्र टीईटी (TET) परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी ।

Q2. क्या टीईटी (TET) परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग होती है?

Ans: जी नहीं, इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की Negative Marking नहीं होती है आप बिना किसी डर के सभी 150 प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

Q3. क्या मैं TET Paper 1 और Paper 2 दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

Ans: हाँ, यदि आप Class 1st से लेकर Class 8th तक के शिक्षक बनने की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, तो आप Paper 1 और Paper 2 दोनों पेपर दे सकते हैं

Q4. कक्षा 6 से 8 तक का शिक्षक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

Ans: Class 6th से 8th (Paper 2) का शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास B.Ed / D.El.Ed या इसके समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Q5. टीईटी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे?

Ans: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) 16 जून से 21 जून 2026 के बीच Official Website पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment