12वीं या ग्रेजुएशन के बाद ‘ब्रेक’ लेने का विचार तो है, लेकिन क्या आप इस निर्णय को लेकर दुविधा में हैं? घबराइए मत, इस लेख ‘The Gap Year Stigma’ के माध्यम से हम समझेंगे कि ‘गैप ईयर’ लेना आपके भविष्य के लिए उचित है या नहीं।
12th या फिर Graduation के बाद जब कोई Student “Gap Year” लेने की सोचता है, तो उसे सबसे पहले अपने करियर की चिंता नहीं होती, बल्कि “लोग क्या कहेंगे?” इस बात की चिंता उसे ज्यादा सताती रहती है। हमारे समाज में ‘Gap Year’ को एक ‘Stigma’ या कलंक की तरह देखा जाता है। अक्सर माता-पिता और रिश्तेदारों को भी लगता है कि अगर हमारे लड़के ने पढ़ाई से एक साल का ब्रेक लिया, तो वह पीछे छूट जाएगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? बिल्कुल भी नहीं। मैंने अपने सालों के अनुभव और करियर काउंसलिंग के आधार पर यह गाइड तैयार की है ताकि आप इस ‘Stigma’ से बाहर निकल सकें।
What is a Gap Year? – Gap Year क्या है? – The ‘Gap Year’ Stigma
Gap Year का सीधा मतलब है पढ़ाई के दो स्तरों के बीच लिया गया एक औपचारिक ब्रेक है। यह ब्रेक NEET, JEE, या UPSC/MPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हो सकता है, या फिर नई स्किल्स सीखने के लिए भी Gap year लिया जाता है।
The 3-Step Analysis – करियर में Gap लेना सही या गलत? – The ‘Gap Year’ Stigma
आपको किसी के दबाव में आकर गैप लेने या न लेने का फैसला करने के बजाय, खुद को इन तीन पहलुओं को परखना अति आवश्यक है:
- उद्देश्य – Purpose: आपको 1 साल का Gap लेना है किन्तु आपने कुछ ही न हो कि हम इस 1 साल में क्या करेंगे तो माफ़ कीजिए लेकिन आपका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है क्योंकी Gap कुछ सोचने के लिए नहीं बल्कि कुछ नया सीखने के लिए या कुछ नया करने के लिए लिया जाना चाहिए।
- मानसिक मजबूती – Mental Toughness: Gap लेना इतना भी आसान नहीं होता, क्योंकि हमारा समाज Gap Year को नाकामयाबी या आलस्य का प्रतीक मान लेता है। और न जाने कैसे कैसे ताने मारता है। अगर आप उनके ताने सहने के लिए समर्थ है तो आपको Gap Year लेना चाहिए। अगर आप उनके ताने सहन नहीं कर पाएंगे तो आप जिस मकसद से Gap Year ले रहे हो उसमें सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
- वित्तीय स्थिति – Financial Planning: आपके Gap लेने से अगर आपके परिवार के ऊपर Financial बोझ बढ़ने की आशंका है तो मेरी बस यही राय होगी कि, आप Gap न ले। अगर आपके Gap लेने से आपके परिवार के ऊपर कोई बोझ न आये तो आप बेफिकिर होकर Gap ले सकते हो।
The ‘Gap Year’ Stigma
Benefits of Taking a Gap Year – Gap Year के फायदे – The ‘Gap Year’ Stigma
उपर दिये गये पहलुओं को सही ढंग से परखने के बाद अगर आपका Gap लेने का निर्णय लिया है तो यकीन मानिये इसके बहुत सारे लाभ है। वह लाभ कौन कौनसे है यह हमने आपके लिए बताए है। उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए।
- खुद को समझने का मौका – Self-Analysis: आप बिना Gap लिये जब निरंतर पढ़ाई करते है तो आपको खुद को समझने का अवसर प्राप्त नहीं हो पाता जिसकी वजह से आप खुद को समझ नहीं पाते हो। अगर आप 1 साल का Gap लेते हो तो आपको खुद को समझने का एक मौका मिल जाता है और जिसकी वजह से आपको अपने करियर में क्या करना आवश्यक है यह समझ आता है। इसलिए आपको करियर चुनने में आसानी होती है।
- स्किल डेवलपमेंट – Skill Enhancement: आज के युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है बल्कि आपको अलग अलग प्रकार की Skills भी बहुत जरूरी है। इसलिए जब आप पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेते है तो आप Digital Marketing, Graphics Design या Coding जैसी “Future Ready” स्किल्स को सीख सकते हैं।
- Competitive Exams की तैयारी: Competitive Exam’s जैसे MPSC, UPSC की तैयारी करनी है तो आपको दिन रात पढ़ाई करनी पड़ती है और आपके लिये कॉलेज के साथ ये तैयारी करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है इसलिए आपको इसके लिए Gap लेना अति आवश्यक है और यह उचित भी है। जिसकी वजह से आप बिना किसी कॉलेज के प्रेशर के पूरे मन से पढ़ाई कर पाएंगे। भारत में Competitive Exam’s के लिए लाखों छात्र ड्रॉप लेते हैं। यह गैप आपको बिना किसी कॉलेज के दबाव के फोकस होकर पढ़ने में मदद करता है।
- मानसिक परिपक्वता – Mental Maturity: जरूरी नहीं है कि आप केवल पढ़ाई के लिए ही Gap ले सकते है। बल्कि आप दुनियादारी को और जीवन को समझने के लिए भी Gap ले सकते है। एक साल का ब्रेक आपको दुनियादारी और जीवन की चुनौतियों को करीब से देखने का अवसर देता है।
How to Handle Social Pressure – गैप ईयर का ‘Stigma’ और सामाजिक दबाव – The ‘Gap Year’ Stigma
हमारे समाज में “लोग क्या कहेंगे” यह सबसे बड़ी बीमारी है। गैप ईयर लेने वाले छात्र अक्सर इन समस्याओं के बोझ तले कुचल दिये जाते है। अक्सर हमारा समाज Comparison करता है जैसे “पड़ोसी का लड़का तो इंजीनियरिंग कर रहा है, तुम घर बैठे हो।” जिससे आपके मन में डर पैदा हो जाता है। सोचने लगते हो कि, अगर एक साल बाद भी एग्जाम क्लियर नहीं हुआ तो क्या होगा?
लेकिन आपको समाज के इस डर और Comparison से घबराना नहीं है बल्कि डटकर मुकाबला करना है। याद रखें कि आपका करियर न होकर एक मैराथन की रेस है इसे 100 मीटर की दौड़ न समझे। एक साल का ब्रेक आपके आने वाले 40 सालों की दिशा तय कर सकता है।
Resume में गैप को कैसे जस्टिफाई करें? – The ‘Gap Year’ Stigma
भविष्य में जब भी आप किसी जॉब के लिए Interview देने जाते है तो कंपनी आपसे इस गैप के बारे में पूछती है। जिससे आप थोड़े मायूस हो जाते हो किन्तु आपको मायूस न होकर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ जो। बातें हमने आपको नीचे बताए है उन्हें Follow करें।
- झूठ न बोलें: यह सवाल जब भी आपको कोई पूछता है तो आप झूठ बोलने लग जाते हो किन्तु आपको झूठ नहीं बोलना है बल्कि उन्हें स्पष्ट कहना है कि, आपने ब्रेक क्यों लिया।
- अपनी उपलब्धियां दिखाएं: आपने Gap कुछ नया सीखने के लिए ही लिया है तो जाहिर सी बात है आपने इस Gap में अवश्य ही कुछ नया सीखा होगा! अगर आपने उस एक साल में कोई Freelancing Course या फिर कोई सर्टिफिकेट कोर्स किया है, तो आप बिना डरे स्पष्ट रूप से यह बताये और दिखाएं, की आपने Gap क्यों लिया था।
- पर्सनल ग्रोथ: उन्हें पूर्ण आत्मविश्वास के साथ यह विश्वास दिलाये कि आपने Gap का यह समय कोई समय व्यर्थ करने के लिए नहीं बल्कि बताएं कि Time Management और अनुशासन का पालन कर आपने बहुत कुछ सीखा है।
The ‘Gap Year’ Stigma
Conclusion – The ‘Gap Year’ Stigma
हम आपको The ‘Gap Year’ Stigma इस article के माध्यम यही समझा रहे है कि, Gap Year न तो सही है और न ही यह गलत है। यह बात तो इस बात पर निर्भर है कि आपने इस Gap year के वक्त कुछ नया सीखा है या बस Time Waste किया है।
आप अगर Gap year में मिले समय में कुछ नया सीखा है तो मैं गर्व से कह सकता हूँ कि, यह आपके जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है। आप अब भी अगर Confused है या फिर आपके मन में कुछ सवाल है तो आपसे यह निवेदन है की, आप हमें CareerWale.com पर कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारे एक्सपर्ट्स आपको सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे।
आपको अगर 12th के बाद क्या करना चाहिए यह जानना है तो आप हमारा Best Career Options After 12th हमारा यह article अवश्य पढे। यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे oficial@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप About Us यहा से जान सकते है।
FAQ’s – The ‘Gap Year’ Stigma
- क्या गैप ईयर लेने से भविष्य में सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत होती है?
गैप ईयर लेने से भविष्य में सरकारी नौकरी मिलने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होती क्योंकि ऐसे बहुत सारे छात्र हैं जो Gap लेकर MPSC, UPSC की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं। बस इंटरव्यू के दौरान आपको अपने गैप का सही कारण बताना आना चाहिए।
- क्या 12वीं के बाद ड्रॉप लेना सुरक्षित है?
अगर आपका उद्देश्य स्पष्ट है और आप 12वीं के बाद NEET, JEE जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो ड्रॉप लेना बिल्कुल सुरक्षित है। यह आपको बिना किसी कॉलेज के दबाव के एकाग्र होकर पढ़ने का मौका देता है।
The ‘Gap Year’ Stigma
- अगर मेरा एग्जाम क्लियर नहीं हुआ, तो गैप ईयर का क्या होगा?
Gap लेने का उद्देश्य केवल Exams की तैयारी करना ही नहीं होता। आप Gap के समय का सही इस्तेमाल Skills Develop करने में लगा सकते हैं, जिससे आपके पास हमेशा एक मज़बूत Backup Plan तैयार रहेगा।
- क्या प्राइवेट कंपनियां गैप ईयर वाले छात्रों को नौकरी देती हैं?
हाँ, अगर आपके पास सही स्किल्स (Skills) हैं तो Gap लेने वाले छात्रों को भी प्राइवेट कंपनियों में आसानी से जॉब मिल सकती है। आज के समय में कंपनियां आपकी डिग्री से ज्यादा आपके हुनर को महत्व देती हैं।
The ‘Gap Year’ Stigma
- क्या गैप ईयर के दौरान डिप्रेशन से बचा जा सकता है?
जी हाँ, बिल्कुल बचा जा सकता है। डिप्रेशन अक्सर खाली दिमाग और अकेलेपन की वजह से होता है। अगर आप Gap लेकर समय का सही इस्तेमाल नई चीजें सीखने में लगाएंगे और नए लोगों से मिलेंगे, तो आप सकारात्मक रहेंगे। बस आपको नकारात्मक (Negative) लोगों से दूरी बनाए रखना ज़रूरी है।
