कुछ दिन पहले मैंने Career Kaise Banaye इस aricle के माध्यम से यह समझाया की, Career बनाने के लिए आप अपने अंदर के टैलेंट को पहचाने। किन्तु कुछ Students के comments आये की सर हम Apne Talent Ko Kaise Pahchane तो आइये, आज हम इसी Topic को विस्तार से समझेंगे। देखिए मैं जानता हूँ की, हम सभी के अंदर कुछ न कुछ Talent जरूर होता है बस हमें वह दिखता नहीं या यू कहो की, हम उसे देखने की कोशिश नहीं करते। मैं यह भी जानता हूँ की यह मुश्किल है किन्तु नामुमकिन बिल्कुल भी नहीं है।
टैलेंट क्या होता है? – Talent Meaning in Hindi
Apne Talent Ko Kaise Pahchane यह तो हम आपको अवश्य बताएंगे किन्तु उससे पूर्व असल में Talent होता क्या है यह समझना अति आवश्यक है। टैलेंट या उसे आप प्रतिभा भी कह सकते हो, वह एक स्वाभाविक क्षमता है जो आपको दूसरों से थोड़ा अलग बनाती है। यह एक ऐसी skill है जो आपको ज्यादा मेहनत करे बिना भी सरलता से आती है। एक हॉवर्ड गार्डनर नाम के मनोवैज्ञानिक है जिन्होंने “मल्टीपल इंटेलिजेंस” का सिद्धांत बताया जिसके अनुसार, Talent कई तरह के होते है जैसे संगीत, गणित, शारीरिक कौशल, सामाजिक संबंध, भाषा आदि।
अब आपके मन में यह सवाल कभी न कभी अवश्य आया होगा की, क्या Talent और Skill एक ही है? तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। देखिए, Talent को हमे सीखने की आवश्यकता नहीं होती बस थोड़ा प्रयास किया तो वह सरलता से हो जाता है क्यूंकी वह जन्मजात आपके अंदर छुपी होती है। किन्तु Skill का ऐसा बिल्कुल भी है, Skill आपके अंदर जन्मजात नहीं होती। उसके लिए आपको कड़ी मेहनत, अभ्यास और निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता होती है।
अपने टैलेंट को कैसे पहचाने – Apne Talent Ko Kaise Pahchane

क्या कभी आपने ऐसा महसूस किया है की आपके अंदर भी एक टैलेंट छुपा है? किन्तु आप उसे समझने मे असमर्थ हो? तो घबराइए मत क्यूंकी हमारे इस देश में केवल आप ही अकेले नहीं है बल्कि कुछ लोगों की खोज यह बताती है की, हमारे देश के 70 प्रतिशत युवाओ को पता ही नहीं है की, उनके अंदर कौनसा टैलेंट छुपा हुआ है। या तो यह लोग उनके अंदर के टैलेंट को पहचानने की कोशिश नहीं करते या तो उन्हे Best Guidence नहीं मिल पा रहा हो। तो बिल्कुल भी न घबराए क्यूंकी हम आपको ईस article के माध्यम से 7 व्यावहारिक तरीके बता रहे है जिससे आपका Apne Talent Ko Kaise Pahchane यह सवाल अब सवाल नहीं रहेगा।
How to Identify Your Talent – Apne Talent Ko pahchanne के 7 व्यावहारिक तरीके
बचपन की यादों में झाँकिए
सबसे पहले आपको अपने बचपन की यादों में चले जाना है और यह देखना है की, आपको सबसे ज्यादा क्या करने में आनंद की प्राप्ती होती थी। क्या आप घंटों बैठकर ड्राइंग करते थे? क्या आप हमेशा गाने गुनगुनाते थे? क्या आप डांस करते थे? या फिर आपको कुछ कथा, कविताए लिखने का शौक था? बबचपन के शौक ही हमें हमारे talent और हमारी स्वाभाविक रुचियों को पहचानने में मददगार साबित होती है।
आपने हैरी पॉटर की कहानी की फिल्म तो अवश्य देखी होगी! लेकिन क्या आप जानते हो उस कहानी की लेखक कौन है? वह प्रसिद्ध लेखक जे.के. रोलिंग है जिन्हे बचपन से ही कहानिया लिखने का शौक था। और उन्होंने आपने इसी शौक को या यू कहे तो उन्होंने अपने इसी टैलेंट को पहचानकर अपनी एक अलग पहचान दुनिया के सामने रख दी।
"Flow State" का अनुभव पहचानिए
Flow State यह एक अवस्था है जिसे मनोवैज्ञानिक मिहाली सिक्सज़ेंटमिहाली ने बताया था। यह अवस्था ऐसी है जिसमे जब आप किसी काम में इतने डूब जाते है की आपको समय का अहसास ही नहीं होता। वह काम करते समय न भूख लगती है न प्यास और न तो आपको थकान महसूस होती है। यही है Flow State की अवस्था। अब आप अपने अंदर ध्यान से देखिए की आप ऐसा कौनसा काम करते हो जो आपको Flow State की अवस्था में ले जाता है? यही आपका टैलेंट है। जो आपको Career बनाने में हेल्प कर सकता है।
दूसरों की प्रतिक्रिया पर गौर कीजिए
अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है की हम अपने अंदर के टैलेंट को बेहतर तरीके से पहचान पाने में असमर्थ होती किन्तु दुसरे लोग अपने टैलेंट को बेहतर तरीके से पहचानते है और उसी विषय पर आपसे मदद मांगने आते है। हमे उनकी प्रतिक्रिया पर गौर करना चाहिए और उनकी मदद भी करनी चाहिए और वह क्या कहते है और कौनसे काम की क्या प्रशंशा करते है? उन बातों पर गौर कीजिए ताकि आप अपने टैलेंट को पहचान पाए। क्यूंकी यह अक्सर देखा गया है की 70 प्रतिशत लोग अपने अंदर के टैलेंट को खुद नहीं पहचान पाते है।
विभिन्न गतिविधिया आजमाइए (Talent Discovery Methods)
हमेशा कुछ न कुछ सिखते रहिए, कुछ नया नया करने के बारी में सोचिए और करिए। क्या पता वह सीखते समय या कुछ नया करते समय आपको अपनी टैलेंट का अंदेशा हो जाए!
अपनी ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करें (Self-Assessment for Talent)
खुद से सवाल करो की, कौन-से काम मुझे आसान लगते हैं जो दूसरों को कठिन लगते हैं? मैं किन समस्याओं को आसानी से सुलझा लेता हूँ? मैं किन विषयों या गतिविधियों के बारे में घंटों बात कर सकता हूँ? अगर इन सवालों की जवाब आपको मिल जाएंगे तो यकीन मानिए इससे आपको आपके टैलेंट के बारे में भी वश्य पता लगेगा।
पैशन और टैलेंट का संयोग खोजें
अक्सर हमने ऐसा देखा है की कुछ लोगों के पास आलेन्ट तो होता है और उन्ही यह पता भी होता है किन्तु उस काम से वह खुश नहीं होते यय यू कहे तो उन्हे वह कांम करने में कोई रुचि नहीं होती है जिससे अगर वह यह जान भी ले की उनके अंदर कौनसा टैलेंट है किन्तु उनका मन न हो तो वह उस क्षेत्र कभी ही अपना करिअर नहीं कर पाएंगे इसीलिए केवल टेलेंट होना आवश्यक नहीं है बल्कि पैशन बबही होना अति आवश्यक है। इसीलिए केवाल आप अपने अंदर केवल टैलेंट न खोजी बल्कि पैशन भी देखे।
प्रोफेशनल मार्गदर्शन लें
ऊपर बताए गए तरीके आजमाने के बावजूद भी अगर आप असमंजस में है की आपके अंदर क्या टैलेंट है तो आप किसी प्रोफेशनल से मार्गदर्शन अवश्य ले। और आपको मार्गदर्शन देने के लिए तो हम Career Wale तो हमेशा तत्पर रहेंगे।
सामान्य गलतियाँ जो टैलेंट पहचानने में रोड़ा बनती हैं
हमारी कुछ ऐसी गलतिया भी होती है जो आपके टैलेंट को पहचानने मे मुश्किले खड़ी करती है उससे बचे।
- दूसरों की नकल करना:- सिर्फ इसलिए किसी क्षेत्र में जाना क्योंकि दूसरे सफल हैं।
- जल्दबाजी करना:- टैलेंट पहचानने में समय लगता है, धैर्य रखें।
- पैसे को प्राथमिकता देना:- सिर्फ पैसा कमाने वाले क्षेत्रों की ओर भागना।
- असफलता से डरना:- नई चीजें ट्राई करने से घबराना।
टैलेंट पहचानने के बाद क्या करें? – Talent Development Tips
अब आप अपने ततालें को तो पहचान पाएंगे किन्तु अब सबसे बड़ा सवाल यह है की आप अ टैलेंट पहचानने के बाद क्या करेंगे।
- निवेश करें:- अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए समय, पैसा और ऊर्जा निवेश करें।
- अभ्यास जारी रखें:- प्रतिभा को महारत में बदलने के लिए निरंतर अभ्यास अवश्य करे।
- मार्गदर्शन लें:- जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है, उसमें अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें।
- नेटवर्क बनाएँ:- आपके जैसे ही टैलेंट वाले लोगों से जुड़ें।
एक बात और याद रखिए की, इस दुनिया में हर व्यक्ति में कुछ न कुछ विशेषताए है। जो केवल आप ही दुनिया को दे सकते हैं। बस जरूरत है उसे पहचानने की। इस सफर में खुद पर विश्वास रखें, धैर्य रखें, और नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें।
आज से ही एक छोटी-सी शुरुआत करें। कुछ नया ट्राई करें, अपने बचपन के शौक को फिर से जीवित करें, या उस काम के बारे में सोचें जो आपको “Flow State” में ले जाता है। आपका टैलेंट आपकी राह देख रहा है, बस उसे पहचानने का समय आ गया है।
Conclusion
तो दोस्तों Apne Talent Ko Kaise Pahchane – अपने टैलेंट को कैसे पहचाने इस article के माध्यम से मैंने आपके समक्ष जो 7 व्यावहारिक तरीके रखे है उनका योग्य पद्धति से यदि आप पालन करने मे सफल हो गए तो आप खुद ही अपने अंदर के टैलेंट को पहचानने में समर्थ हो जाएंगे।
करियर से संबंधित और भी कई बाते है जो एक ही article में बता पाना संभव नहीं है किन्तु मैं आपको वचन देता हु की करियर से संबंधित वह सारी आवश्यक जानकारी मैं आपके साथ इस ब्लॉग के माध्यम से बताता रहूँगा। बस आपको नीचे दिए गए bell icon को प्रेस करके subscribe करना होगा ताकि मेरे article आप miss न कर पाए। आपको मेरा Career Kaise Banaye यह article कैसा लगा यह हमे comment करके जरूर बताए।
और यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे oficial@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप About Us यहा से जान सकते है।
FAQ’S
1. अपना टैलेंट कैसे पहचानें? – How to Identify Your Talent?
अपने तलीनत को पहचानने की लिए हम आपको 7 व्यावहारिक तरीके बता रहे है जिससे आपका Apne Talent Ko Kaise Pahchane यह सवाल अब सवाल नहीं रहेगा।
- बचपन की यादों में झाँकिए
- “Flow State” का अनुभव पहचानिए
- दूसरों की प्रतिक्रिया पर गौर कीजिए
- विभिन्न गतिविधिया आजमाइए (Talent Discovery Methods)
- अपनी ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण करें (Self-Assessment for Talent)
- पैशन और टैलेंट का संयोग खोजें
- प्रोफेशनल मार्गदर्शन लें
2. दुनिया का सबसे टैलेंटेड इंसान कौन है?
दुनिया का सबसे टैलेंटेड इंसान कौन है ऐसा अगर किसिने सवाल किया तो बच्चा बच्चा भी यह आसानी से बात सकता है की, दुनिया का सबसे टैलेंटेड इंसान Albert Einstein है क्यूंकी सामान्य इंसान का IQ Level आमतौर पर 90 से लेकर 110 तक होता है लेकीन Albert Einstein का IQ Level 160 से लेकर 190 के बीच में था।
