Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time Live Updates: ‘Confirmed’ 12वीं का रिजल्ट 2 मई को होगा घोषित! HSC Result ki Direct Link

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time Live Updates आ गई है। Maharashtra HSC Result शनिवार, 2 मई को दोपहर 1:00 बजे घोषित होगा! बोर्ड का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और आसान तरीका यहाँ देखें। अभी पढ़ें पूरी जानकारी CareerWale.com पर।

Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time Live Updates: ‘Confirmed’ 12वीं का रिजल्ट 2 मई को होगा घोषित!

बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है कि फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई HSC (12वीं) परीक्षा का परिणाम शनिवार, 2 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस साल करीब 14 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, जो अब अपने भविष्य के करियर की दिशा तय करने के लिए इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time – महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट : Official Date & Time

​पुणे बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (पत्र क्र. रा.म./परीक्षा-२/१८३४) के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होगा:

HSC Result Date2 May 2026
Press Conference11.00 AM
Online HSC Result Time1.00 PM
Official Websitemahresult.nic.in & hscresult.mkcl.org

Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time Live Updates

HSC Result Kaise Check Kare – HSC रिजल्ट कैसे चेक करे

​रिजल्ट के दिन Heavy Traffic के कारण Official Website Slow हो सकती है। ऐसे में Students नीचे दिए गए Steps का पालन करके अपना HSC Result आसानी से देख सकते हैं:

  1. Official Website पर Visit करे : सबसे पहले Maharashtra Board की Official Website mahresult.nic.in or hscresult.mkcl.org Visit करे।
  2. सही लिंक चुनें: होम पेज पर उपलब्ध ‘HSC Examination Result – March 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. जानकारी दर्ज करें: अब आपको अपना Seat Number (रोल नंबर) और अपनी माता का नाम (Mother’s Name) दर्ज करना होगा।
  4. रिजल्ट देखें: जानकारी भरने के बाद नीचे ‘View Result’ का एक बटन होगा उसपर Click करें।
  5. Printout लें: अब आपके सामने आपकी Marksheet दिखाई देगी। उसे Download करें या फिर आप Marksheet की Printout निकाल लें।

वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें? – Alternative Solutions

​रिजल्ट के समय अक्सर बोर्ड का सर्वर क्रैश हो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय आप इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

  • SMS के जरिए: छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर MHHSC <Seat No> टाइप करें और इसे 57766 पर भेज दें। आपको अपना स्कोर मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
  • DigiLocker: भारत सरकार के डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित तरीके से डाउनलोड की जा सकती है।

रिजल्ट के बाद क्या करें? – Career After 12th

​12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करें? करियर चुनते समय सिर्फ भेड़चाल में न चलें, बल्कि अपनी रुचि के अनुसार फैसला लें।

  • इंजीनियरिंग और मेडिकल: साइंस के छात्रों के लिए JEE और NEET जैसे विकल्प हमेशा खुले हैं।
  • ITEP कोर्स (4-Year B.Ed): अगर आप टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो ITEP कोर्स एक बेहतरीन आधुनिक विकल्प है। इसके बारे में और जानकारी चाहिए तो आपको हमारा  ITEP Course Full Details in Hindi 2026 यह Article जरूर पढ़ना चाहिए।
  • डिजिटल एजेंसी और फ्रीलांसिंग: 2026 के इस दौर में आप खुद की डिजिटल एजेंसी भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें कोडिंग और मार्केटिंग जैसे स्किल्स की मांग बढ़ रही है।

अगर आपको 12th के बाद क्या करे यह समझ नहीं या रहा है तो आपको हमारा 12th ke baad kya kare? यह Article जरूर पढ़ना चाहिए।

महत्वपूर्ण सूचना : ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

​ऑनलाइन रिजल्ट के तुरंत बाद यह सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट होती है। Original Marksheet आपको अपने जूनियर कॉलेज या स्कूल से करीब 10-15 दिनों के बाद प्राप्त होगी। स्कूल क्लर्क से संपर्क करके आप इसकी पक्की तारीख जान सकते हैं। मैं खुद Navjeevan Vidyalaya & Jr. Science College Jamnapur/Sakoli इस कॉलेज में क्लर्क हूँ और मैं अपने अनुभव से कह सकता हु की, Marksheet Result के बाद 10 से 15 दिन में आ जाती है।

निष्कर्ष – Conclusion

Maharashtra HSC Result 2026 आपके जीवन का एक अहम पड़ाव है, लेकिन यह आपके भविष्य का अंतिम फैसला नहीं है। अगर नंबर कम भी आते हैं, तो निराश न हों, क्योंकि आज के समय में Skills की वैल्यू Degree से भी अधिक है। Live Updates के लिए CareerWale.com को फॉलो करते रहें।

यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे oficial@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप Kaun Hai Ashu C P यहा से जान सकते है।

अगर आप 10th मे है और आपको 10th के बाद क्या करे यह समझ नहीं आ रहा है तो आप हमारा पिछला Article 10th Ke Baad Kya Kare 👈इस लिंक मे जाकर जरुर पढे।

Leave a Comment