10th-12th के बाद गलत फैसला पड़ सकता है भारी! पढ़िए Career Problems in Hindi और जानिए वे 8 गलतियाँ जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए। अपनी स्किल्स पहचानें और करियर में सफलता पाने का ‘Action Plan’ यहाँ देखें। आज के समय में Students के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। हर किसी में कुछ न कुछ खास हुनर हैं। कोई पढ़ाई में अच्छा हैं, कोई Creative हैं, तो कोई Technology में तेज़ हैं। फिर भी इतना सब होने के बावजूद बहुत से Students अपने करियर को लेकर उलझन में रहते हैं। सवाल ये नहीं हैं कि उनमें क्षमता हैं या नहीं, बल्कि असली समस्या हैं सही दिशा की कमी।
🚨 Admission Alert 2026:
11th Online Admission की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है! फॉर्म भरने से पहले अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, या Arts) का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें। 11th Online Admission Process के लिए हमारा 11th Online Admission Process 2026 यह article अवश्य पढे।
आज का दौर अवसरों से भरा हुआ हैं, लेकिन साथ ही यह Confusion से भी भरा हुआ हैं। Internet पर हजारों Option, Social Media का दबाव, दूसरों से तुलना, और सही मार्गदर्शन का अभाव। ये सब मिलकर Students को Confusion में डाल देते हैं। कई बार Students बिना सोचे समझे भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं, जिससे बाद में उन्हें पछताना पड़ता हैं।
Career Problems in Hindi इस लेख में हम आज के Students की 8 सबसे बड़ी करियर समस्याओं को समझेंगे और उनके वास्तविक, प्रैक्टिकल समाधान भी जानेंगे। ताकि हर Students अपनी सही दिशा चुन सके और अपने टैलेंट का सही इस्तेमाल कर सके।
Career Problems in Hindi :10th-12th के बाद? ये 8 गलतियाँ बर्बाद कर देंगी भविष्य!
1. Lack of Direction : दिशाहीन सफर
आज Engineer, Doctor, UPSC, YouTuber, Freelancer जैसे ऑप्शंस इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि Students कंफ्यूज हो जाता हैं। एक उदाहरण के तौर पर आपको समझाता हूँ। एक राहुल नाम का लड़का 12th Ke Baad कभी MBA सोचता हैं, कभी UPSC तो कभी कभी खुदका Startup करने की सोचता हैं लेकिन किसी एक चीज़ पर टिक नहीं पाता। और उसका नतीजा ये आता हैं की, 3 साल बीत जाने के बावजूद वो कोई ठोस Skills Develop नहीं कर पाता।
समाधान – Career Problems in Hindi
हिंन्दी में एक बहुत पुरानी कहावत हैं शायद आपने सुनी नहीं होगी। वो ये हैं की, “एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय” जिसका मतलब जब आप एक काम करने जाते हो तो वह सफल होता हैं लेकिन जब आप एक बार में सभी काम करने जाएंगे तो यकीनन आप डूब जाएंगे। इसलिए अगर आप किसी एक Career पर ठोस रहकर दिल लगाकर पढ़ेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं बचा सकता, लेकिन अगर आप एक ही बार में बहुत सारे Career के बारे में सोचेंगे तो आप ज़िंदगी में कभीभी सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए हमारी यही सलाह रहेगी की आप किसी एक Career पर फोकस करे।
2. Pressure From Society And Family : समाज और परिवार का दबाव
“सरकारी नौकरी ले लो”, “इंजीनियर बनो”, “डॉक्टर ही बनना हैं” ऐसी लाइनें आजकल बहुत ही Common हो गई हैं। केवल समाज के बाहरी लोग ही नहीं बल्कि कभी कभी हमारे परिवार के लोग भी अक्सर Students पर दबाव डालते हैं और नतीजा वह Students ना पढ़ाई खुशी से करते हैं और न वह अपने Career में खुश रह पाते हैं।
समाधान – Career Problems in Hindi
समाज और परिवार के दबाव में न आकर उन्हे समझाने की पूरी कोशिश करे। उसके बावजूद अगर आपकी बात कोई न समझे तो हार न मानकर अपना एक ही लक्ष्य रखे जैसा की हमने आपको इस article के पहले Career Problems में समझाया था। औरर खुद को Prove करे।
3. Comparison Trap : तुलना की आग
आजकल Social Media के जमाने हर कोई खुदकी दूसरों से तुलना करते रहता हैं। जिससे वह न तो खुदके बारे में सोच पाता हैं ओर न ही वह सफल बन पाता हैं। मेरा एक दोस्त हैं जो हमेशा Instagram पर अपने किसी दोस्त की Job Post देखकर सोचता रहता था की, “मैं ऐसा कुछ क्यों नहीं कर पा रहा हूँ।” लेकिन वह भूल गया था की, उसके उसी सोच से वह ना खुदकों वक्त दे पा रहा था और ना ही वो खुदकी तयारी कर रहा था। नतीजा उसको हमेशा असफलता का सामना करना पड़ता था।
समाधान – Career Problems in Hindi
दुसरे कितने सफल हो रहे हैं या दुसरे क्या कर रहे हैं इसके बारे मे न सोचकर हम क्या कर सकते हैं इसके बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। क्यूंकी रेस में अगर आप दूसरे कैसे भाग रहे हैं इसपर ध्यान दोगे तो आप कभी भी तेज नहीं दौड़ पाओगे और तेज न दौड़ पाने से आप वह रेस कभीभी नहीं जीत पाओगे।
तुलना करनी हैं तो खुदकी खुदसे करो। इससे आप जांच पाओगे की आप कितने सफल हो। कोई कार से घूम रहा हैं यह देखकर आप निराश न हो बल्कि यह सोचो की, कलतक आप सायकल चला रहे थे और आज आपके पास बाईक हैं। इसका मतलब आप कल की तुलना में आज सफल हुए हैं। इसी तरह से आप मेहनत करोगे तो आप भी एक दिन कार ले पाओगे।
4. Fake Reality : सोशल मीडिया का मायाजाल
“30 दिन में लाखों कमाओ”, “Dropout होकर करोड़पति बनो” ऐसे You Tube Videos और Google के Articles पढ़कर आजकल के Students भ्रमित हो जाते हैं और लालच में आकार न जाने क्या क्या कर लेते हैं। MLM नाम तो सुना होगा ना! इनमे काम करने वाले लोग तो बच्चों का Brain Wash ही कर लेते हैं। खुदके जेब में एक रुपया नहीं होता और यह आपको BMW और Audi के सपने दिखाते हैं। मैं यह बात युही नहीं कह रहा हूँ।
मेरी एक दोस्त थी जो खुदकों MLM की बहुत बड़ी हस्ती कहलाती थी। उसने मुझे एक दिन बताया था कि, “मै 11th Class में Admission लिया हैं लेकिन उस कॉलेज में ढंग से पढ़ाते ही नहीं हैं।” तब मैने उसे बोला कि, “तो फिर किसी ढंग के कॉलेज में Admission क्यों नहीं लिया तो?” तब उसने मुझसे कहा कि, “मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं।” अब आप ही सोचो जो लड़की खुद पैसे की वजह से किसी अच्छे कॉलेज में Admission नहीं ले सकती वह लड़की आपको BMW या Audi Car कैसे दिलवाएगी? The Moral Of this Story, हर चमकती चीज सोना नहीं होती।
समाधान – Career Problems in Hindi
इस समस्या का कारण ही लालच हैं, अगर हम लालच में न फसकर अपनी मेहनत पर भरोसा रखे तो यकीन मानिए आप कभी भी ऐसे फर्जी वीडियोज और लोगो के झांसे में नहीं आयेंगे। इस दुनिया का कोई भी इंसान 30 दिन लाखों नहीं कमा सकता उसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की सख्त जरूरत होती हैं। अगर आप सच्ची आस्था से मेहनत पर भरोसा रखकर मेहनत करोगे तो आप 30 दिन में तो नहीं लेकिन जल्द ही लाखों कमाओगे।
5. Fear of Failure : फेल होने का खौफ
“अगर मैं फेल हो गया तो?” यही सोच सबसे बड़ा ब्रेक बन जाती हैं। और Students Fail होने के डर से Exam ही नहीं देते। और नतीजा वो Life में आगे कुछ भी नहीं कर पाते। एक कहावत भी हैं न, “जो डर गया सो मर गया।” यह बात 100 फीसदी सही हैं।
अब मेरा ही उदाहरण देखिए, मै B.ed में कितनी बार फेल हुआ ये मुझे खुद नहीं पता। 2 साल का B.ed करने के लिए मुझे 3 साल लग गए थे। मेरा एक दोस्त था अंकित बड़वाईक नाम का, उसने मुझे हमेशा motivate किया और उसका पेपर क्लियर होने के बावजूद वो सिर्फ मेरे लिए Exam Centre आता था। सच बात कहूं तो मेरी B.ed की Degree मेरे दोस्त अंकित बड़वाईक को ही समर्पित करता हूं।
समाधान – Career Problems in Hindi
सोचो अगर मैं भी आपकी तरह Fail होने से डरता और दोबारा Exam ही नहीं देता तो क्या आज मैं आपके सामने खड़ा होता? Fail होना कोई गुनाह नहीं हैं और Fail होने के बाद ज़िंदगी रुक नहीं जाती। इसीलिए Fail होने से डरना नहीं हैं। बस अपनी मेहनत पर फोकस करना हैं। आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलेगी। लेकिन डर गए तो यकीनन आपकी ज़िंदगी रुक जाएगी।
आजकल के Students पढ़ाई तो करते हैं, इसमे कोई नहीं। लेकिन फिर भी वह सफल नही हो पाते, पता हैं क्यों? क्योंकि सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई करनी तो जरूरी हैं लेकिन उसके साथ साथ Mental Health भी बेहद जरूरी होती हैं जो आजकल के Students में दूर दूर तक नहीं दिखाई नहीं देती। और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं उनका मोबाईल फोन! दिन भर मोबाईल देखने से बच्चों के Mental health पर असर होने लगता हैं और वो चाहे जितना पढे! वो उन्हे याद ही नहीं रहता।
समाधान – Career Problems in Hindi
बच्चों को मोबाईल से दूर और खेलने कूदने में ज्यादा वक्त देना चाहिए जिससे Mind Fresh होता हैं और उनका Mind Fresh होगा तो यक़ीनन आपको कभी Mental Stress की समस्या नहीं आएगी और Mental Stress की समस्या नहीं आएगी तो आपकी पढ़ाई भी अच्छे से होगी।
7. Instant Success Syndrome : जल्दी सफलता की उम्मीद
आजकल के युवाओं में Patience बचा ही नहीं हैं। लेकिन सफलता वक्त मांगती हैं जो आजकल के Students नहीं दे पा रहे हैं। 2 3 महीने मेहनत करते हैं और सफलता हाथ न लगने पर छोड़ देते हैं और नतीजा वह सफल नहीं बन पाते।
समाधान – Career Problems in Hindi
सफलता कोई Maggy नहीं हैं जिसे उबलते हुए पानी में डालो और 2 मिनट में तैयार हो जाएगी। सफलता वक्त मांगती हैं और जो Students वक्त देते हैं और मेहनत पर फोकस करते हैं उन्हें सफलता मिलती ही हैं। 100 रास्तों पर चलने से बेहतर हैं किसी एक रास्ते पर मंजिल मिलने तक बस चलते रहो।
8. Lack of Mentorship : मार्गदर्शन की कमी
आज के समय में Information की कोई कमी नहीं हैं। Google, YouTube जैसे Platforms में सब कुछ एक क्लिक पर मिल जाती हैं। लेकिन फिर भी Students कन्फ्यूज क्यों हैं? क्योंकि Information ≠ Direction. इसका मतलब यह हैं कि, बिना किसी Direction के आप केवल Information के बलबूते पर सफल नहीं बन पाएंगे। एक छोटा सा उदाहरण देकर आपको समझाता हूं।
समाधान – Career Problems in Hindi
संदीप नाम के लड़के ने YouTube से Coding सीखना शुरू किया।हर दिन वो नईनई वीडियो देखता रहा, कभी Python, कभी Web Development, कभी AI…लेकिन उसके बावजूद वह 6 महीने बाद भी Beginner ही रहा। क्यों? क्योंकि उसे यह बताने वाला कोई नहीं था कि, क्या पहले सीखना हैं? और क्या छोड़ना हैं? Mentor का काम यही होता हैं, वो आपको shortcut नहीं देता, बल्कि सही रास्ता दिखाता हैं और गलतियों से बचाता हैं।
✔ Mentor आपको Reality Check देता हैं।
✔ Discipline बनाए रखता हैं।
✔ Confusion कम करता हैं।
इन मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए मैने एक Action Plan बनाया हैं वह जरूर पढ़े।
1. SelfAnalysis : आत्ममंथन
दूसरों को देखकर करियर चुनना सबसे बड़ी गलती हैं। आप खुद को ये 3 सवाल पूछो: मुझे क्या करना अच्छा लगता हैं? मैं किस चीज़ में अच्छा हूँ? और मैं किस काम को बिना थके कर सकता हूँ?
2. Invest in Skills : स्किल्स पर निवेश
आज की दुनिया में डिग्री सिर्फ एंट्री टिकट हैं, असली गेम स्किल्स खेलती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा Skills पर फोकस करो।
3. सही मेंटर चुनें
हर सलाह सही नहीं होती। दोस्त, रिश्तेदार, सोशल मीडिया जैसे Platforms की बात मानोगे तो और कन्फ्यूजन बढ़ेगा। सही mentor चुनने के लिए एक काम करो। कोई ऐसा mentor चुनो, जो आपको सच बताए चाहे फिर वो कड़वा क्यों न हो, जो खुद उस फील्ड में एक्सपीरियंस रखता हो और जो आपको गाइड करे, न कि सिर्फ मोटिवेट।
4. Small Steps : छोटे कदम उठाएं
Career एक दिन में नहीं बनता, यह रोज के छोटे-छोटे कामों से बनता हैं। हर दिन थोड़ा थोड़ा सुधार करो फिर 1 साल में बड़ा बदलाव आएगा। अगर आप रोज सिर्फ 2 घंटे फोकस्ड पढ़ाई/स्किल सीखते हो, तो 6 महीने में आप Average से Above Average बन सकते हो।
Conclusion : निष्कर्ष
तो दोस्तो हमने आपको Career Problems in Hindi इस article के माध्यम सेबच्चों की वह 8 समस्या बताई जिसके कारण आजकल के Students Career नहीं बना पा रहे हैं। देखो बच्चों, टैलेंट तो हर किसी में होता हैं, बस फर्क सिर्फ इतना सा हैं कि आपको सही दिशा और कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि मैने पहले भी बोला और अब भी कह रहा हूँ, मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं।
आज आप जहां हो, वो आपकी फाइनल मंजिल नहीं हैं। अगर आप Confused हैं, तो इसका मतलब हैं कि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हो। बस अभी आपको सही दिशा का चुनाव करना होगा, खुद पर विश्वास रखना होगा और “धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बिना रुके आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।” आपको इनमें से कौन सी समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती हैं? यह हमें Comment करके जरूर बताएं। और अगर आप 10वीं के बाद सही दिशा चुनना चाहते हैं, तो अभी से खुद को समझना और सही गाइडेंस लेना शुरू करें। क्योंकि सही फैसला ही आपका भविष्य तय करेगा।
यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे official@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप Kaun Hai Ashu C P यहा से जान सकते है। अगर आपको 10th Ke Baad Kya Karna Hai और 12th Ke Baad Kya Karna Hai यह समझ नहीं या रहा है, तो आप हमारे 10th Ke Baad Kya Kare और 12th Ke Baad Kya Kar यह article जरूर पढे।
