6 Month Diploma Courses After 12th : ₹30,000+ सैलरी वाले कोर्सेज (पूरी जानकारी)

12th Exam खत्म होते ही अक्सर Students के सामने सबसे बड़ी उलझन आ जाती है: 12th ke baad kya kare? कोई रिश्तेदार या कोई करीबी यह कहता है कि, “तुम तीन साल की डिग्री ले लो, तो कोई कोई रिश्तेदार या करीबी तो कह देता है कि, “जल्दी पैसे कमाने के लिए कोई नौकरी ढूंढ लो? लेकिन भाई इस भागम-भाग में अक्सर अपनी Passion और Market की डिमांड के बीच Students फंस जाते हैं।

Passion और Market की डिमांड के बीच फंसने के बजाए अगर मैं आपको कहूं कि मेरे पास एक ऐसा रास्ता भी है, जो आपको केवल 6 महीने के अंदर इंडस्ट्री के लिए तैयार कर देता है और शुरुआत में ही ₹30,000+ की सैलरी का तोहफा दे सकता है? आपको शायद यह जादू लग रहा होगा लेकिन यह कोई जादू नहीं, बल्कि सही Skills का Algorithm है।

मैं Careerwale.com इस website का Founder Ashu C P, आज आपको एक ऐसे रास्ते पर ले जाने वाला हूं। जहां मैं आपसे उन खास 6 Month Diploma Courses After 12th की बात करूंगा, जो सिर्फ आपके करिअर की शुरुआत ही नहीं करेंगे बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी सक्षम बनाएंगे।

What is Diploma Courses? Diploma Courses क्या हैं? – 6 Month Diploma Courses After 12th

6 Month Diploma Courses After 12th ये जानने से पहले आपको यह समझना अति आवश्यक होगा कि आख़िरकार ये Diploma Courses होते क्या है? तो मैं आप सभी को यह बताना चाहूंगा कि, ये Diploma Courses ऐसे Professional Courses होते हैं जो किसी Special Skill पर फोकस करते हैं।

अब आप खुद ही देख लो B.Com, B.Sc, BA जैसे Degree Courses में आपको 3-4 साल तक सिर्फ Theory की ही पढ़ाई दी जाती है, वहीं अगर आप Diploma Courses करते हो तो आपको उसमें सिर्फ Theory नहीं बल्कि उसके साथ साथ ही Practical Knowledge भी सिखाए जाते है। यही वजह है कि कई कंपनियां Diploma Holder’s को सबसे पहले हायर कर लेती हैं, क्योंकि उन्हें Extra Training की जरूरत नहीं होती।

Degree vs Diplomaडिग्री वर्सेस डिप्लोमा – Degree और Diploma कोर्सेस में क्या अंतर है? – 6 Month Diploma Courses After 12th

12वीं के बाद छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि उन्हें एक लंबी अवधि वाली ‘डिग्री’ करनी चाहिए या कम समय वाला ‘डिप्लोमा’। सरल भाषा में कहें तो डिग्री एक विस्तृत और गहन शिक्षा है जो आपको किसी विषय का ‘मास्टर’ बनाती है और लंबी अवधि के करियर के लिए नींव रखती है। वहीं दूसरी ओर, डिप्लोमा पूरी तरह से ‘स्किल’ और ‘प्रैक्टिकल ट्रेनिंग’ पर आधारित होता है। अगर आपका लक्ष्य जल्दी से जल्दी नौकरी पाना और आत्मनिर्भर बनना है, तो 6 महीने से 1 साल का डिप्लोमा एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर आप रिसर्च, मैनेजमेंट या उच्च सरकारी पदों पर जाना चाहते हैं, तो डिग्री का कोई मुकाबला नहीं है।

Founder’s Message: मेरी सफलता की कहानी

नमस्ते दोस्तों, मैं Ashu Chhaya Pramod उर्फ Ashu  C P, इस Careerwale.com का फाउंडर हु। आज जब भी मैं खुदकों पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मुझे वही उलझन बहुत याद आती है जो शायद आज आप महसूस कर रहे होंगे। 12th के बाद मैंने भी एक बहुत बड़ा फैसला लिया और Apex Institute से 6 महीने का ‘Diploma in Web Design & Development’ किया।

6 Month Diploma Courses After 12th
My Certicate of Web Design Course

आपको लग रहा होगा की यह बस एक Course है लेकीन यह सिर्फ एक कोर्स नहीं था, बल्कि मेरे करियर का वो Turning Point था जिससे मुझे सफलता हासिल करने में मददगार साबित हुआ। इस कोर्स में मैंने HTML, CSS, JavaScript और WordPress जैसी Skills को सीखा। कोर्स पूरा करने के तुरंत बाद मैंने घर बैठे Freelance Writer और Web Designer के रूप में काम करना शुरू किया। शुरुआत छोटी थी, लेकिन Skills के दम पर मुझे अच्छे Clients मिलने लगे।

उसी अनुभव और कमाई के भरोसे मैंने आप सभी के लिए अपनी यह वेबसाइट Careerwale.com की शुरू की। आज मुझे आपको यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि सही Skill और मेहनत की बदौलत ही मैं न सिर्फ अपनी वेबसाइट को सफल बना पाया हूँ, बल्कि आज इससे एक अच्छी खासी Income भी जनरेट कर रहा हूँ।

मेरा मकसद सिर्फ आपको जानकारी देना नहीं, बल्कि आपको उस ‘Algorithm’ से रूबरू कराना है जिससे आप भी बहुत कम समय में Financially Independent बन सकें। अगर मैं कर सकता हूँ, तो आप भी ज़रूर कर सकते हैं!”

— Founder Of Careerwale.com Ashu Chhaya Pramod (Ashu C P)

6 Month Diploma Courses After 12th – टॉप 6 डिप्लोमा कोर्सेज (विस्तार से)

मैने यहाँ आपके लिए उन 6 Month Diploma Courses After 12th की लिस्ट दी है, जिनकी आज के मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है और जिन्हें सिर्फ 6 महीने में पूरा करके आप जल्द ही जॉब पाने के लिए सक्षम हो जायेंगे।

  1. Digital Marketing – डिजिटल मार्केटिंगसबसे डिमांडिंग

आज का युग अब Digital बन गया है और इस Digital युग में अगर लोगों को अपने Business में टिके रहना है तो उन्हें आजके युग के साथ चलकर अपने Business को भी online दिखना जरूरी है। Digital Marketing यह एक ऐसा कोर्स है जो इन Business को Google, Instagram, और Facebook पर कैसे online दिखाना है और अपने Business को कैसे Grow करना है यह सिखाता है।

  • क्या सीखेंगे?:- SEO मतलब Search Engine Optimize, Google Ads, Social Media Marketing, Content Creation, और Email Marketing जैसे कई Skills यहां न सिर्फ आपको सिखाएंगे बल्कि practically करके समझाएंगे
  • करियर ऑप्शन:- Digital Marketer, SEO Expert, Social Media Manager, Pay Per Click Specialist (PPC) जैसे Post पर आप काम कर सकते हैं।
  • कहां से करें? NIIT, Aptech, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे UpGrad, Simplilearn, etc.
  • सैलरी: यह Course करने के बाद आपको Starting में ₹20,000 – ₹40,000 प्रति माह मिल सकता है। और आगे अनुभव के साथ ₹60,000+ तक आसानी से पहुंचा जा सकता है ।
  1. Graphic Designing – ग्राफिक डिजाइनिंगक्रिएटिव बच्चों के लिए

अगर आप में Creativity है, और आपको रंगों से खेलना बेहद पसंद है, तो आपके लिए Graphic Designing यह Course सोने पर सुहागा है। छोटे छोटे Brands से बड़े से बड़े Brands को Logo, Poster और साथ ही Packaging Design करने वालों की हमेशा से ही जरूरत होती है।

  • क्या सीखेंगे?:- Adobe Photoshop, Illustrator, CorelDRAW, ब्रांडिंग, और लेआउट डिजाइन करना आप इस Course में सीखेंगे।
  • करियर ऑप्शन:- ग्राफिक डिजाइनर, UI/UX डिजाइनर, विजुअलाइजर, फ्रीलांसर।
  • कहां से करें?:- Arena Animation, MAAC, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Coursera, Skillshare, etc से आप इस Course को कर सकते हो।
  • सैलरी:- शुरुआत में जब आप जूनियर डिजाइनर के तौर पर काम करना शुरू करेंगे तो आपको ₹20,000 – ₹35,000 प्रति माह तक आराम से मिल जाएगा। और तो और जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा वैसे वैसे आपके Portfolio से कमाई बढ़ती जाएगी।
  1. Web Design – वेब डिजाइनिंगटेक की दुनिया में एंट्री

आज के Digital युग में हर छोटेसे छोटे और बड़े से बड़े हर बिजनेस की अपनी वेबसाइट होती है। और उन websites को manage करने के लिए Web Designer की भी जरूरत होती है। यह कोर्स आपको इन्हीं Websites को कैसे बनाया जाता है और कैसे manage करना पड़ता है यह सब सीखने मिलेगा। यह Course उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें Technology में करियर तो बनाना है, लेकिन उनके पास ना तो इतना पैसे है और ना ही उनके पास उतना समय है कि वह लंबी इंजीनियरिंग कर पाए।

  • क्या सीखेंगे?:- HTML, CSS, JavaScript, और WordPress जैसे प्लेटफॉर्म के बारे में आप इस Course में सीखेंगे।
  • करियर ऑप्शन:- वेब डिजाइनर, फ्रंट-एंड डेवलपर, वर्डप्रेस डेवलपर।
  • कहां से करें?:- Aptech, कोडिंग बूटकैंप्स (Masai School), या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) से आप इस Course को आसानी से कर पाएंगे।
  • सैलरी:- इस course को करने के बाद जो फ्रेशर्स होंगे, उन्हें ₹25,000 से लेकर ₹40,000 प्रति माह आसानी से मिल जाते हैं। और अनुभव के साथ बढ़ोत्तरी भी होती है।

6 Month Diploma Courses After 12th

  1. Office Management and Data Entry – ऑफिस मैनेजमेंट और डाटा एंट्री (DCA): हर ऑफिस की जरूरत

अगर आपको जल्दी किसी सरकारी या प्राइवेट ऑफिस में काम करना है, तो यह कोर्स आपके लिए एकदम सटीक है। यह Course आपको कंप्यूटर की बेसिक से एडवांस जानकारी देता है ।

  • क्या सीखेंगे?:- MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट एप्लीकेशन, डाटा एंट्री, और बेसिक प्रोग्रामिंग इसमें आप सीखेंग।
  • करियर ऑप्शन:- डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, बैंकिंग सेक्टर में जॉब आपको आसानी से मिल जाएगी।
  • कहां से करें?:- NIELIT, IGNOU, या स्थानीय ITIs (Industrial Training Institutes) से आप यह Course के सकते है।
  • सैलरी:- यह कोर्स करने के बाद आप शुरुआत में ₹15,000 – ₹25,000 प्रति माह तक कमा सकते है। और अगर आपको सरकारी जॉब मिल गई तो इसमें ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी जुड़ जाते हैं।
  1. Hospitality and Hotel Management – हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट (शॉर्ट टर्म): टूरिज्म में करियर

यह बात तो आप भी जानते है कि आजकल भारत में टूरिज्म सेक्टर कितने तेजी से बढ़ रहा है। और यह भी एक सुनहरा अवसर है। अगर आपको लोगों से मिलना और उन्हें सर्विस देना पसंद है, तो 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स आपको 5 स्टार होटलों में आसानी से जॉब दिला सकता है ।

  • क्या सीखेंगे?:- फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, और कस्टमर हैंडलिंग कैसे करे यह सब इस course में सीखने को मिलेगा।
  • करियर ऑप्शन:- हॉस्पिटैलिटी एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव (CSR), एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ, होटल फ्रंट ऑफिस इन में आपको जॉब करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • कहां से करें?:- Frankfinn, IGI एविएशन, या नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट (NCHMCT) से संबंधित किसी भी संस्थान से आप यह Course के सकते है।
  • सैलरी:- इसमें आपको शुरुआत में ₹18,000 – ₹30,000 प्रति माह सैलरी मिलती है और साथ ही टिप्स और अलाउंस अलग से मिलते हैं।
  1. Yoga & Fitness Instructor – योग और फिटनेस ट्रेनरहेल्थ इंडस्ट्री में करियर

हमारे देश में बढ़ती बीमारियों के कारण फिटनेस का क्रेज काफी बढ़ रहा है। अगर आप खुद फिट रहना पसंद करते हैं, तो आप 6 महीने का सर्टिफिकेट लेकर प्रोफेशनल ट्रेनर बन सकते हैं।

  • क्या सीखेंगे?:- योगासन, प्राणायाम, डाइट प्लानिंग, एनाटॉमी (शरीर विज्ञान) और मेडीटेशन यह सब इस Course में आपको सिखाया जाएगा।
  • करियर ऑप्शन:- जिम ट्रेनर, पर्सनल योगा इंस्ट्रक्टर, स्कूल/कॉर्पोरेट योग टीचर के तौर पर आप काम कर सकते है।
  • कहाँ से करें?:- मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग या स्थानीय मान्यता प्राप्त योग केंद्र से आप यह Course कर सकते है।
  • सैलरी:- शुरुआत में आपको ₹15,000 – ₹30,000 मिलता है। अगर आप पर्सनल ट्रेनिंग के तौर पर काम करेंगे तो इसमें में भी आपको काफी अच्छा पैसा मिलता है।

6 Month Diploma Courses After 12th

Salary and Career Growth – सैलरी और करियर ग्रोथ (Earnings)

अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि, “6 महीने के कोर्स से अच्छी सैलरी कैसे मिल सकती है?”। तो आपकी सोच बिल्कुल ही सही, ये बिल्कुल भी भरोसा करने लायक नहीं है इसलिए हम भी आपको यहां गुमराह नहीं करेंगे बल्कि सच कहेंगे। 6 Month Diploma Course में कोई भी संस्था आपको अच्छी सैलरी नहीं दे सकतीं। शुरुआत में आपको केवल ₹15,000 से ₹20,000 के बीच सैलरी ही मिलेगी। लेकिन एक और सच्चाई यह है कि, आप इस छोटीशी सैलरी को अच्छी सैलरी में कन्वर्ट जरूर कर सकते है। जिसका एक फार्मूला हम आपको बता रहे है।

₹30,000+ सैलरी तक पहुंचने का फॉर्मूला:
  • Internship – इंटर्नशिप :- आपको सबसे पहले यह कोर्स करने के साथ या फिर बाद में 2-3 महीने की इंटर्नशिप जरूर करना पड़ेगा। इससे रिज्यूमे में एक्सपीरियंस जुड़ जाता है।
  • Portfolio – पोर्टफोलियो :- खासकर डिजाइन और मार्केटिंग वालों के लिए। आपने जितने अच्छे प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट बनाए होंगे, उतनी अच्छी नौकरी मिलेगी।
  • Upskill – अपस्किलिंग :- कुछ महीने काम करने के बाद, उसी फील्ड में एक और एडवांस कोर्स कर लें। उदाहरण के लिए, डिजिटल मार्केटिंग के बाद गूगल एड्स का सर्टिफिकेशन ले लें।

Market Report की माने तो, Digital Marketing और Web Designing जैसे क्षेत्रों में 1-2 साल का अनुभव होने पर सैलरी ₹50,000 से ₹70,000 प्रति माह तक पहुंच सकती है। और यह सच्चाई है।

Benefits of 6 Month Diploma Courses After 12th – इन कोर्सेज के फायदे

ये कोर्सेज सिर्फ इसलिए खास नहीं हैं कि ये छोटे हैं, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि ये आपको इंडस्ट्री-रेडी बनाते हैं।

  1. Low Fees – कम फीस :- डिग्री कोर्सेज की तुलना में 6 month Diploma Course फीस बहुत कम होती है। कई सरकारी संस्थानों में तो फीस नाममात्र की होती है ।
  2. Quick Job – जल्दी नौकरी :- कोर्स खत्म होते ही आप जॉब के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। आपके दोस्त जहां अभी डिग्री के दूसरे साल में होंगे, आप उस समय तक 1-2 साल का अनुभव हासिल कर चुके होंगे।
  3. Practical Skills – प्रैक्टिकल हुनर :- ये कोर्स पूरी तरह से “हाथों-हाथ” सीखने पर आधारित होते हैं। आप थ्योरी के किताबों में नहीं, बल्कि असली प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं ।
  4. Freelancing Opportunities – फ्रीलांसिंग के मौके :- ये कोर्सेज आपको इतना स्किल्ड बना देते हैं कि आप घर बैठे Freelancing करके भी अच्छी कमाई शुरू कर सकते हैं।

6 Month Diploma Courses After 12th

Conclusion – निष्कर्ष

दोस्तों, आज के समय में सफलता उसी को मिलती है, जो समय रहते सही दिशा में कदम बढ़ा लेता है। 12वीं के बाद यह फैसला लेना कि “आगे क्या करना है”, आपकी जिंदगी का सबसे अहम मोड़ होता है।

6 Month Diploma Courses After 12th उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान हैं जो जल्दी आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और प्रैक्टिकल दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। बस जरूरत है सही कोर्स चुनने की, उसमें मेहनत करने की, और अपनी स्किल्स को निखारने की।

आपको हमारा 6 Month Diploma Courses After 12th यह article कैसा लगा यह हमे जरूर बताए और यदि आपको करियर से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमारे oficial@careerwale.com इस Official Email के माध्यम से या हमारे Career Wale इस Instagram Account से भी Contact कर सकते है। और यदि आपको मेरे बारे मे जानना है तो आप Kaun Hai Ashu C P यहा से जान सकते है।

अगर आप 10th मे है और आपको 10th के बाद क्या करे यह समझ नहीं आ रहा है तो आप हमारा पिछला Article 10th Ke Baad Kya Kare 👈इस लिंक मे जाकर जरुर पढे। अगर आपको और भी Job Options चाहिए तो आप हमारा पिछला Article 12th Ke Baad Kya Kare 👈इस लिंक मे जाकर जरुर पढे।

अब देर न कीजिए। अपनी रुचि देखते हुए ऊपर बताए गए किसी एक कोर्स को चुनें, एक अच्छे संस्थान में एडमिशन लें, और अपने करियर की शुरुआत करे। आपका पसंदीदा कोर्स कौन सा है? नीचे कमेंट में बताएं और अगर आपको एडमिशन में कोई मदद चाहिए, तो हमसे संपर्क करें!

Leave a Comment